हिरणपुर (पाकुड़ )। थाना क्षेत्र के हाथकाठी गांव में 29 वर्षीय शुभंकर दास ने घर के पास एक कुएं में रस्सी के सहारे आत्महत्या कर ली।परिजनों द्वारा इसकी सूचना स्थानी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए कुएं के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।इसमें शुभंकर दास ने लिखा है कि वह 2 मार्च 2026 को अपना जीवन त्याग रहा है। इस कदम के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है, और वह जिंदगी से बहुत परेशान हो चुका था, जिसके कारण उसने यह निश्चय किया।शुभंकर का शव सबसे पहले उनकी बहन ने देखा, जिसके बाद उसने घबराकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। आसपास के लोगों ने बताया कि शुभंकर दास के पिता सुमन दास की दो शादियां हुई थीं और शुभंकर उनकी पहली पत्नी का पुत्र था। वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। जानकारी अनुसार लगभग पांच वर्ष पूर्व उसने हिरणपुर प्रखंड के तोड़ाई गांव में प्रेम विवाह किया था, लेकिन बाद में उसका पत्नी से तलाक हो गया था। शुभंकर हैदराबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और हाल ही में अपने पैतृक गांव हाथकाठी आया हुआ था।इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए है, सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


