पुटकी –गोधर छह नंबर के अग्नि व भू- धंसान प्रभावित 259 परिवारों को बेलगड़िया में शिफ्ट किया जाएगा। सोमवार को कॉलोनी के हवा चानक के पास भू – धंसान से 50 फीट गहरा गोफ़ बनने के बाद यह निर्णय लिया गया। मंगलवार को प्रभावित परिवारों की बैठक बीसीसीएल प्रबंधन व जिला प्रशासन के साथ हुई। प्रभावित परिवारों ने बेलगड़िया में शिफ्ट होने की सहमति दी।
इधर इलाके में दूसरे दिन भी गैस रिसाव जारी रहा। सालों से इस क्षेत्र में भू – धंसान की घटनाएं हो रही हैं।बढ़ते खतरे को देखते हुए
कुसुंडा एरिया प्रबन्धन के शिफ्टिंगन की पहल शुरू कर दी है।क्षेत्रीय कार्यालय में जीएम निखिल बी त्रिवेदी की मौजूदगी में जरेडा, स्थानीय प्रतिनिधि व प्रभावितों के साथ बैठक हुई।प्रभावित सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट होने पर सहमति जताई। पर शिफ्टिंग स्थान को लेकर जिच बनी रही। प्रभावित भूली, कार्मिक नगर या करमाटांड़ में शिफ्ट करने की बात कही। जिसे प्रबन्धन ने इनकार कर दिया।इसके बाद तय हुआ कि बुधवार को प्रभावित लोग बेलगड़िया का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। जीएम त्रिवेदी ने कहा कि फिलहाल शिफ्टिंग के लिए बेलगड़िया ही एक मात्र विकल्प है। जो सुविधा युक्त है। जीएम ने कहा कि वर्ष 2019 के जरेडा के सर्वे के मुताबिक तीन,चार व छह नम्बर पिट कॉलोनी में 114 परिवार सूचीबद्घ है। जिन्हें शिफ्ट होते ही ढाई लाख रुपये दो चरणों मे कागजात जमा करने के बाद मिलेंगे।इनके अलावे कई अन्य परिवार भी है।जिनका सर्वे कराकर सूचीबद्ध करते हुए सीओ के माध्यम से डीसी को भेजा जाएगा।जहां से सूची को केंद्र को जायेगी। केंद्र से अनुमति मिलते ही शिफ्ट करनेवाले परिवार को भी शिफ्टिंग राशि का भुगतान जरेडा द्वारा कर दिया जाएगा।
जरेडा के संजय कुमार ने कहा कि प्रभावित परिवार को दो कमरे,दो बाथरूम,,किचन युक्त फ्लैट दिया जाएगा। ढाई लाख रुपया शिफ्टिंग राशि। मवेशी रखने का शेड। धनबाद,झरिया आने जाने की बस सुविधा दी जा रही है।
जीएम ऑफिस में हुई बैठक में वार्ड पार्षद करमी देवी,गुड्डू चौहान ,रमेश रवानी, जरेडा के संजय कुमार, रमेश महतो,निरंजन पांडे,अभिनव कुमार आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


