हार्दपीठ वैद्यनाथ फाउंडेशन के आयोजन में शिक्षा और गुरु परंपरा का सम्मान
देवघर। हार्दपीठ वैद्यनाथ फाउंडेशन के तत्वावधान में वैद्यनाथ धाम, देवघर में स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ मिश्र शिक्षक सम्मान-2026 समारोह आयोजित हुआ। समारोह में शिक्षा, संस्कृति, खेल और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले 14 शिक्षकों को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन से हुई। मंच संचालन डॉ. विजय शंकर और डॉ. परशुराम तिवारी ने किया। चंदन चटर्जी के शिष्यों ने स्वागतं सुस्वागतम् और एइ आमार गुरु दक्षिणा की प्रस्तुति दी। अध्यक्ष डॉ. नरेंद्रनाथ ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया, जबकि शैक्षणिक सचिव विनय नारायण खवाड़े ने संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सम्मान पाने वालों में स्व. सृष्टि द्वारी, स्व. बटेश्वर राणा, स्व. बद्री नारायण झा, स्व. मोहनांद झा, सोनाली भारती, शोभा कुमारी, डॉ. विद्याकांत शुक्ल, हरिदास राय, जगन्नाथ झा, शंभु वर्णवाल, खुशबू कुमारी, रिंकु कुमार दास, दिलीप प्रतिहस्त और सत्यानंद ठाकुर शामिल रहे। समारोह में सर्वेस्वर दत्त द्वारी, शिवशंभु खवारे, शिवशंकर खवारे, ब्रजेश करमहे और राजेंद्र चरण द्वारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में अशोकानंद झा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेश राजपाल और संजय मिश्र मौजूद रहे।
कोषाध्यक्ष भगवानधन मिश्र ने आभार व्यक्त किया। आयोजन की सफलता में अध्यक्ष डॉ. नरेंद्रनाथ ठाकुर, शैक्षणिक सचिव विनय नारायण खवाड़े, लक्ष्मीकांत मिश्र, रूपेश मिश्र, डॉ. विजय शंकर, सांस्कृतिक सचिव सोमेश कश्यप, उपाध्यक्ष डॉ. परशुराम तिवारी, उपाध्यक्ष सोमेश पंडित, समन्वयक राजदेव मिश्र, सिद्धार्थ शंकर पंडित और चंदन चटर्जी सहित फाउंडेशन के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राष्ट्रगान और शांति पाठ के साथ समारोह का समापन हुआ।


