एमडीएमए में दो अभियुक्त गिरफ्तार होते ही मचा हड़कंप
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
राजमहल-सिहढबगंज जिले के अनुमंडल पुलिस प्रशासन को बड़ी कामयाबी मिली है.लगातार दूसरे दिन भी एमडीएमए ड्रग्स जैसा पदार्थ के साथ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवरिया पटाल बगीचा के पास अवैध मनोतेजक पदार्थ खरीद बिक्री किया जा रहा है. जिसकी सूचना साहिबगंज पुलिस अधीक्षक को दिया गया. एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल में अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद यूसुफ की उपस्थिति में राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवरिया पटाल बगीचा के पास पुलिस पदाधिकारी एवं सहयोगी पुलिस बलों के द्वारा छापेमारी किया गया. पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा.
जिसे खदेड़कर पकड़ा गया. एवं विधिवत तलाशी लेने पर उसके पॉकेट से 13.7 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जैसा पदार्थ को बरामद किया गया. पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम फखरुद्दीन शेख उर्फ मिंटू पिता मनारूल शेख साकिन मुर्गी टोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज का निवासी बताया. पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ खरीद बिक्री करने में सलमान शेख पिता सुकरुद्दीन शेख साकिन फुलवरिया थाना राजमहल जिला साहिबगंज का बताया गया. इस संबंध में राजमहल थाना कांड संख्या 181/26 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. एवं दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. मौके पर राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, एसआई पवन यादव, एसआई महादेव उरांव सहित अन्य उपस्थित थे.


