संताल एक्सप्रेस संवाददाता
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। थाना क्षेत्र के फूलपहाड़ी गांव में रविवार शाम घास काटने के दौरान हंसुआ लेने-देने के क्रम में हुए हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।जानकारी के अनुसार फूलपहाड़ी गांव निवासी बदरुद्दीन अंसारी का 12 वर्षीय पुत्र अख्तर अंसारी और मुस्लिम अंसारी का 14 वर्षीय पुत्र मरुत अंसारी रविवार को घास काटने के लिए गए थे। इसी दौरान अख्तर ने मरुत से घास काटने के लिए हंसुआ मांगा। मरुत ने हंसुआ उसकी ओर फेंक दिया। इसी दौरान हंसुआ अख्तर के गले में जा लगा। गंभीर रूप से घायल अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया।
प्रभारी थाना प्रभारी अनिल पंडित ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना हादसा प्रतीत हो रही है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए हंसुआ फेंकने वाले 14 वर्षीय किशोर को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


