प्रमोद कुमार

साहिबगंज – साहिबगंज सदर अस्पताल में मरीजों को रेफर पर ले जाने वाले 108 एम्बुलेंस की स्थिति दयनीय है.जरूरत पर रेफर मरीजों को लाख फोन करने के वावजूद 108 एम्बुलेंस की सुविधा नही मिलने की खबरे आती रहती है.अंत में मरीजों को पैसा लगाकर अस्पताल का एम्बुलेंस या निजी एम्बुलेंस लेना पड़ता है.इसके इतर सदर अस्पताल में 108 एम्बुलेंस की स्थिति मेंटेनेंस के अभाव में दयनीय है.स्थिति यह है कि 108 एम्बुलेंस को चालु करने के लिए लोगो को धक्का लगाना पड़ रहा है.फिर भी 108 एम्बुलेंस का संचालन करने वाली संबंधित एजेंसी गहरी नींद में सोई हुई है.इस संबंध में हिमांशु कुमार,राजू पाल ने कहा कि समय पर 108 नम्बर पर फोन करने पर कहा जाता है कि सभी एम्बुलेंस मरीजों के लेकर रेफर पर गया हुआ है.वही 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर बताते है कि एक एम्बुलेंस का टायर खराब रहने के कारण खड़ा है तो एक एम्बुलेंस मेंटेनेंस के अभाव में पड़ा है.
————————————————————————————————————————
जिले मे 11 एम्बुलेंस में संचालित है 9 एम्बुलेंस,दो पड़ा है खराब
साहिबगंज – साहिबगंज जिले में 108 एम्बुलेंस के का संचालन सम्मान फाउंडेशन कर रही है.सम्मान फाउंडेशन के साहिबगंज जिले के जिला कार्डिनेटर गौतम कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व सम्मान फाउंडेशन
कंपनी के बीच 18 108 एम्बुलेंस के संचालन कर एग्रीमेंट हुआ था.लेकिन सम्मान फाउंडेशन को 11 108 एम्बुलेंस ही उपलब्ध करा गया.उक्त 11 एम्बुलेंस में.तालझारी में एक, बोरियों में एक,बरहेट में एक,मिर्जाचौकी मे एक, बरहरवा में एक,राजमहल में एक एवं सदर अस्पताल में तीन एम्बुलेंस संचालित है. जिसमें दो एम्बुलेंस एक बरहरवा व एक सदर अस्पताल का टायर व तकनिकी खराबी के कारण पड़ा हुआ है.मामला जो भी हो आखिर दो 108 एम्बुलेंस क्यो खराब पड़ा है. संबंधित एजेंसी सम्मान फाउंडेशन खराब पड़े एम्बुलेंस को ठीक क्यों नही करा रहे है.जबकि अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल से प्रतिदिन 5-7 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाता है.और मरीज के परिजन 108 एम्बुलेंस की सेवा लेने के लिए परेशान रहते है.अंत मे लोगो को पैसा लगाकर सदर अस्पताल का एम्बुलेंस या निजी एम्बुलेंस लेकर मरीज को हायर सेंटर ले जाना पड़ता है.



