11 मोबाइल,16 सिम कार्ड प्रतिबिम्ब एप में अपलोड किया 04फर्जी मोबाईल नंबर बरामद
देवघर। साइबर पुलिस ने 07 साईबर अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है एवं एक विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है। इनके पास से
11 मोबाइल,16 सिम कार्ड प्रतिबिम्ब एप में अपलोड किया 04 फर्जी मोबाईल नंबर बरामद
किया है। इस संदर्भ मे साइबर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पालाजोरी थाना अंतर्गत घोरपारा जंगल के पास एवं करौं थाना अंतर्गत ग्राम सिकटिया जंगल में कुछ साईबर अपराधी फर्जी बैंक कस्टमर केअर, सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हैं।उपरांत पालाजोरी थाना अंतर्गत घोरपारा जंगल एवं करौं थाना अंतर्गत सिकटिया डैम जंगल में छापामारी सात साईबर अपराधी एवं एक किशोर को पकड़ा गया।
पकड़ाये व्यक्ति के पास से बरामद मोबाईल सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी कस्टमर केअर सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन पे यूजर्स को कैशबैक का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी करते हैं। गिरफ्तार किये गये साइबर ठग में
गिरफ्तार साइबर ठग में सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत पिण्डारी गांव के आसीर अंसारी,पिता रजाबुल अंसारी,पालाजोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत
डुमरकोला गांव के मनोज यादव,पिता स्व० केटका महतो,बिहार राज्य के जमुई जिले के
गिधौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोनाडीह गांव के
संतोष कुमार शर्मा, पिता स्व० जयगोविन्द शर्मा,चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमदुमी गांव के
संदीप कुमार दास,पिता सुदामा दास,
करौं थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरथर गांव के छोटू अंसारी,पिता रफीक अंसारी,करौं गांव के ही
प्रेमनाथ दास, पिता नारायण दास,चोरबदिया गांव के विकास महरा,पिता विदेशी महरा शामिल हैं।उक्त अभियुक्तों,किशोर के पास से साईबर अपराध से संबंधित प्रतिबिम्ब एप में अपलोड किया गया एक 04 फर्जी मोबाईल नंबर बरामद किया गया है।


