ललमटिया संवाददाता/गोड्डा : जिले में एक स्कार्पियो के पेड़ से टकराने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना ललमटिया थाना क्षेत्र के हुरासी CHP के पास की है। वहीं मृतका की पहचान छोटा धमनी गांव की साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। साक्षी अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, स्कार्पियो शंभु लोहार की है और इसे एक नाबालिग चला रहा था। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया। स्कार्पियो को जब्त कर थाने ले जाया गया है। मृतका के पिता अशोक लोहार का कई साल पहले निधन हो चुका था। उसकी मां महगामा रेफरल अस्पताल में जनरल मजदूर के रूप में काम करती हैं। साक्षी चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now