संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- गंगा में आई बाढ़ से साहिबगंज जिले के दियारा क्षेत्रों में रहने वाले लोग परेशान है.वही मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई.स्थानीय लोगो ने बड़ी कोदरजन्ना के पटवर टोला निवासी 56 वर्षीय जीछु राम पिता धन्नी राम की मौत के मामले में बताया कि उनके घर में बाढ़ का पानी घुस गया है. शौचालय के लिए घर में एक गड्ढा खोदा गया था.जिसमें बाढ़ का पानी भर गया था. रात के अंधेरे में जीछु राम किसी तरह गड्ढे में चला गया. जिससे उनकी मौत हो गई. सुबह परिजनों को जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई.सुचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पाण्डेय,एएसआई उमाकांत ओझा,एसआई केशव मालाकार मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


