अमित सिंह
साहिबगंज – साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्रों में इन दिनों अवैध लॉटरी का कारोबार तेजी से फैल रहा है.और इस अवैध लॉटरी के कारोबार में लाॅटरी माफिया सक्रिय है.
इस प्रतिबंधित खेल में शहरी व ग्रामीण इलाकों के युवाओं व
गरीब तबके के लोग प्राइज के लोभ में अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा लाॅटरी में
गंवा रहे हैं. जबकि युवा वर्ग जल्दी अमीर बनने के लालच में आर्थिक संकट के अलावे कर्ज के जाल में भी फंसते जा रहे है.वही मजदूर तबके के लोग अपनी प्रतिदिन की आधी कमाई लाॅटरी में बर्बाद कर देते है. हालांकि पुलिस के द्वारा समय समय पर अवैध लाॅटरी माफियाओं व विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाकर इसं धंधे में संलिप्त लोगों को पकड़ा भी जाता है.इसके वावजूद जिले में अवैध लाॅटरी का कारोबार बदस्तूर जारी है. साहिबगंज शहर सहित कुछ क्षेत्रों से शुरू हुआ यह कारोबार अब धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फैल चुका है.बताया जा रहा है कि लाॅटरी
यह अवैध गतिविधि नगर के बंगाली टोला,कुलीपाड़ा, भरतिया रोड, अंजुमन नगर, हबीबपुर सहित प्रखंड क्षेत्रों से संचालित होता है.जो शहर सहित कई स्थानों तक फैल चुकी है.
बिहार से ऑपरेट होता है साहिबगंज में अवैध लॉटरी का कारोबार
साहिबगंज – साहिबगंज जिले में अवैध लाॅटरी का कारोबार बिहार के डेहरी ऑन सोन से ऑपरेट हो रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार से साहिबगंज में अवैध लॉटरी के कारोबार को ऑपरेट करने वाले लाॅटरी कारोबारी ने साहिबगंज नगर में बंगाली टोला के किसी युवक को इस धंधा का भार सौप रखा है.जो जिला मुख्यालय में लाॅटरी के चार से पांच थोक व्यापारी को लाॅटरी उपलब्ध कराता है.इसके बाद चार से पांच थोक व्यापारी शहर के लगभग 75-80 खुदरा लाॅटरी विक्रेताओं को कमीशन पर लॉटरी बेचने के लिए लाॅटरी उपलब्ध कराता है.
जारी………..


