संताल एक्सप्रेस फोलोअप
साहिबगंज के एक होटल में तीन दिन पूर्व लाॅटरी कारोबारी पी झुनझुनवाला अपने पुत्र व टीम के साथ स्थानीय थोक विक्रेताओं के साथ की थी बैठक
लाॅटरी का सेल कम होने व अनसोल्ड मामले में थोक विक्रेताओं को लगाई थी फटकार
साहिबगंज – साहिबगंज में अवैध लाॅटरी का कारोबार धड़ल्ले से जारी है.हम बात कर रहे है छपाई लाॅटरी का जिसे झुनझुनवाला और उनकी टीम के द्वारा अवैध रूप से प्रिंट कर साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में बेखौफ तरीके से बिक्री कराया जा रहा है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज में प्रतिदिन 70-80 लाख रूपया का छपाई लाॅटरी का कारोबार होता है.इस छपाई लाॅटरी से अर्जित 70-75 प्रतिशत राशि संबंधित कारोबारी के पास चला जाता है.25-30 प्रतिशत राशि स्थानीय स्तर पर खर्च की जाती है.सूत्रों ने बताया कि लाॅटरी की बिक्री में थोड़ी सी कमी आने व अनसोल्ड की संख्या में वृद्धि होने पर झारखंड के धनबाद व बिहार के डेयरी ओनसोन से चलकर प्रतिबंधित लाॅटरी का कारोबारी पी झुनझुनवाला अपने पुत्र व उनके धंधे का सहयोगी ए यादव,जे सिंह,भी शर्मा तीन दिन पूर्व साहिबगंज पहुंच कर नगर के एक होटल में बैठक किया.सूत्र बताते हैं कि उक्त बैठक में साहिबगंज में पी झुनझुनवाला के अवैध लाॅटरी के कारोबार से जुड़े चंदन गुप्ता, सौरभ साह, मो कल्लू,मो सन्नी,पवन, सहित तीनपहाड़ का राहुल सहित अन्य शामिल हुआ था.बैठक में स्थानीय लाॅटरी के कारोबार से जुड़े थोक विक्रेताओं से लाॅटरी के कारोबार में क्यों कमी आयी,इसका क्या कारण हो सकता है.अनसोल्ड की संख्या में वृद्धि क्यों हुआ,इसका मुख्य कारण क्या है. कैसे साहिबगंज जिले में लाॅटरी के कारोबार को बढ़ाया जा सकता है.पैमेंट में बरती जा रही लापरवाही सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए फटकार लगाया.कहा कि लाॅटरी के कारोबार में कमी होना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नाम नहीं छापने के शर्त पर लाॅटरी के कारोबार से जुड़े युवक ने कहा कि पी झुनझुनवाला की सेहत वर्तमान समय में सही नहीं रह रही है.इसलिए लाॅटरी के कारोबार को समझने व कारोबार से जुड़े लोगों की जान पहचान कराने के लिए पी झुनझुनवाला अपने पुत्र को लेकर साहिबगंज आये थे.बताया कि एक माह पूर्व भी झुनझुनवाला की टीम ने साहिबगंज के होटल में चार दिन रहकर अन्य छपाई लाॅटरी की बिक्री कर रहे लोगों को होटल में बुलवाकर अन्य छपाई लाॅटरी की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी थी.साथ ही उन लोगों से अपनी छपाई लाॅटरी की बिक्री करने की बात कही थी.


