अमित सिंह
साहिबगंज-साहिबगंज के गंगा नदी में आयी भीषण बाढ़ के कारण सदर प्रखंड के बैधनाथपुर और कारगिल दियारा में भीषण कटाव ने तबाही मचा दी है.स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पिछले 4-5 दिनों में कटाव की रफ्तार इतनी तेज हो गई है कि रोजाना 10 से 15 फीट जमीन गंगा में समा रही है. हालात ये हैं कि ग्रामीण अब अपने ही हाथों से अपना आशियाना तोड़ रहे हैं. ताकि ईंट, दरवाजा और टिन की चादर ही सही, बचा सकें.
स्थिति यह है कि बैधनाथपुर में कटाव घरों तक पहुंच गया है. कई परिवारों ने अपना घर खाली कर दुसरे स्थान में शिफ्ट कर गये है. जैसे- जैसे कटाव आगे बढ़ती जा रहा है. वैसे-वैसे लोग अपने घरों को हटाकर दुसरे जगह शिफ्ट करने में जुटे है.लोग रात-रात भर जाग कर कटाव देखने को मजबूर हैं. जैसे ही घर के करीब कटाव आती है. पूरा परिवार मिलकर घर हटाने में जुट जाते है.
कारगिल दियारा के ग्रामीणों ने बताया कि दो दशक से हम यहां रह रहे हैं. अगर हम खुद घर नहीं तोड़ेंगे या हटाएंगे तो गंगा मैया सब बहा ले जाएगी.बैधनाथपुर के बास्की ने कहा कि कटाव मेरे घर के करीब आ गया . इसलिए घर को तोड़कर ईट, दरवाजा व खिड़की हटा लिए है.ग्रामीणों ने बताया कि इस कटाव से दोनों गांवों के 100 से अधिक परिवारों पर विस्थापन का खतरा मंडरा रहा है. सैकड़ों एकड़ उपजाऊ खेती योग्य जमीन पहले ही गंगा में विलीन हो चुकी है.
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अविलंब स्थायी कटाव निरोधी कार्य शुरू किया जाए और विस्थापित परिवारों के लिए राहत शिविर और मुआवजे की व्यवस्था की जाएं.वही दियारा के लोगो के लिए राहत की खबर यह है कि शनिवार को गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है. शुक्रवार से शनिवार के बीच एक सेमी भी जलस्तर में बढ़ोतरी नही हुई है.वही फोरकास्ट में रविवार को जलस्तर में 13 सेमी कमी आने की संभावना जताई है. वर्तमान समय में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा 26.25 मीटर से 1.60 मीटर व खतरे के निशान 27.25 मीटर से 60 सेमी उपर बह रही है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


