बिति रात हुई थी सड़क दुघर्टना में मौत
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
राजमहल- राजमहल थाना क्षेत्र में बीते रात को सड़क दुर्घटना में तूतीपुर निवासी महावीर उरांव की मौत हो गई. जिसे लेकर मंगलवार को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया एवं परिजनों एवं आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा झमझमिया काली मंदिर के समीप शव को सड़क पर रखकर राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. सड़क जाम के कारण करीब एक घंटे तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही. वही सड़क जाम की सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, एसआई ओम प्रकाश चौहान, एसआई महादेव उरांव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे. एवं बुनियादी पंचायत के मुखिया सुखवा उरांव एवं राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. साथ ही मानवता का परिचय देते हुए थाना प्रभारी ने दाह संस्कार के लिए मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपया की आर्थिक सहायता दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. इसके बाद सड़क जाम को हटाया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बाइक बरामद कर ली गयी है. बाइक मालिक की पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.


