संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अनुदीप सिंह, भा.पु.से. के निर्देश पर पाकुड़ जिले में 29 एवं 30 अगस्त 2026 को दो दिवसीय सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस द्वारा कुल 248 वाहनों की जांच की गई। इनमें 213 दोपहिया एवं 35 चारपहिया वाहन शामिल थे।
जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 173, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के 56, ट्रिपल लोडिंग एवं नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले 6 तथा बिना नंबर प्लेट अथवा दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले 1 वाहन पर जुर्माना लगाया गया। पाकुड़ पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। साथ ही वाहन के आवश्यक कागजात एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर वाहन जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


