संताल एक्सप्रेस संवादाता
तीनपहाड़ – उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सिंधौली थाना पुलिस शनिवार को समन तामील कराने को लेकर साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना पहुंची. उत्तर प्रदेश पुलिस तीनपहाड़ थाना पुलिस की मदद से तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव पहुंची और न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड शाहजहांपुर से सु० अ० से०. 206/2023 नाबालिक के घर समन तामील की करवाई पूरी की. इस संबंध में सिंधौली थाना के कांस्टेबल सन्नी कुमार ने बताया कि चोरी के एक मामले समन तामील के लिये एक नाबालिक के घर तामील किया गया. मौके पर तीनपहाड़ थाना के बाबू शरण मुर्मू सहित बल मौजुद थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


