घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
उधवा- राधानगर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. राधानगर गांव में 20 वर्षीय युवक शिवा राय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मुन्ना राय के 20 वर्षीय पुत्र शिवा राय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शिवा पिछले करीब तीन दिनों से मानसिक रूप से परेशान था. बुधवार देर रात वह घर पहुंचा था. गुरुवार सुबह जब परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा खोला तो शिवा को फंदे से लटका हुआ देखा. इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटनास्थल से कथित तौर पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें मौत की वजह का जिक्र करने के साथ दो लोगों के नाम लिखे होने की बात सामने आ रही है. मृतक के पिता मुन्ना राय के अनुसार थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव के पंकज राय उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण तीन दिन पूर्व कर लिया था. वहीं अपहरण करने में गांव के दो लोगों के द्वारा सहयोग करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद मृतक एवं परिवार के अन्य सदस्य मानसिक रूप से परेशान थे.बहन का बरामदगी नहीं होने के सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण उनका पुत्र ने आत्महत्या किया है. बताया जा रहा है कि शिवा राय भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देखता था. वह सेना का बड़ा प्रशंसक था. और खुद आर्मी में जाने की तैयारी कर रहा था. इसके लिए वह नियमित रूप से सुबह-शाम दौड़ने भी जाता था. शिवा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय था. इंस्टाग्राम पर उसके करीब 80 हजार फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं. ऐसे में महज 20 वर्ष की उम्र में उसकी मौत की खबर से उसके चाहने वालों और गांव के लोगों में भी शोक की लहर है.इधर घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. सुसाइड नोट की जांच और परिजनों से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी.


