पाकुड़। पाकुड़-हिरणपुर मुख्य सड़क पर सहरकोल ब्रिज के समीप मंगलवार अलहे सुबह बस और 16 चक्का हाइवा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक का पैर टूट गया, जबकि तीन यात्री भी घायल हो गए।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सहरकोल ब्रिज के आसपास सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। जर्जर सड़क और तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


