पाकुड़ । नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल में 22 फरवरी की शाम बाइक से आए दो बदमाशों ने विभा देवी के गले से सोने का चेन छीनकर भाग निकला। पीड़िता ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला का पति सीआइडी विभाग में है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ घर के दरवाजे पर खड़ी थी। * इसी बीच दो युवक बाइक से आया और स्टेशन जाने ‘का रास्ता पूछा। पीड़िता रास्ता बता ही रही थी कि * बाइक में पीछे बैठा बदमाश झपट्टा मारकर सोने का चेन छीन लिया। इसके बाद दोनों स्टेशन की ओर भाग * निकला। पीड़िता ने बताया कि उसके गले में करीब 15 ग्राम सोने का चेन था। जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख बताया जा रहा है। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


