संताल एक्सप्रेस संवाददाता
तीनपहाड़ –तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बभनगामा मोड़ में शुक्रवार की रात एक बाइक और चार पहिया वाहन की भीषण टक्कर में बाइक चालक घायल हो गया. वही चार पहिया वाहन को ले कर चालक फरार हो गया.मिली जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा सोमवारी हाट निवासी पंकज राय अपनी बाइक जे एच 18 एच 3049 से बभनगामा की ओर से आ रहा था. वही विपरीत दिशा से आ रही चार.पहिया वाहन का सीधा टक्कर हो गया. जिससे बाइक चालक गिर गया और गंभीर रूप घायल हो गया .साथ ही बाइक क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गया और इसकी सूचना पुलिस को दिया. साथ ही मौके पर मौजूद लोग 108 एम्बुलेंस को भी फोन किया. पुलिस देर से घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


