जोहांसबर्ग । दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने हाल ही में अपने एक बयान में विराट कोहली को महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से बेहतर बताया था जिसे कारण वह आलोचना का भी शिकार हुए थे। अब अपने उसी बयान को लेकर डिविलियर्स ने सफाई दी है। डिविलियर्स का कहना है कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है। वह केवल अपनी राय बता रहे थे। उनका इससे मतलब नहीं है कि किसका टेस्ट रिकॉर्ड बेहतर है। डिविलियर्स के अनुसार उन्होंने खेल के कुछ हालातों को लेकर कोहली की तुलना तेंदुलकर से किये जाने के दौरान उन्हें बेहतर बताया था हालांकि वह जानते हैं कि रिकार्ड के मामले में सचिन नंबर एक पर हैं।
डिविलियर्स ने कहा, विराट और सचिन के बारे में मेरी टिप्पणी को लेकर थोड़ी गलतफहमी हो गई थी।
यह मेरी निजी राय है। मैं किसी को हटा नहीं रहा हूं। मैं बस अपनी नजरिए से बात कह रहा हूं। सचिन ने भारत के लिए चीजों को आगे बढ़ाया और सभी युवा खिलाड़ियों को दिखाया कि दुनिया भर में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए क्या जरूरी है। मैंने कहा था कि विराट ने शॉर्ट बॉल पर अच्छा खेलकर दिखाया कि भारतीय बल्लेबाजी का एक अलग अंदाज भी हो सकता है। उन्होंने इसका सामना करने का तरीका तलाश निकाला है। गौरतलब है कि लगभग 16,000 टेस्ट रन और 51 टेस्ट शतक के साथ रिकॉर्ड के मामले में तेंदुलकर, कोहली से बहुत आगे हैं। वहीं विराट के नाम 9,230 टेस्ट रन हैं। दूसरी ओर डिविलियर्स का कहना था कि आंकड़े पूरी तस्वीर नहीं दिखाते। सिर्फ सफल होने की इच्छाशक्ति के आधार पर डी विलियर्स ने कोहली को बेहतर माना गया थ।


