रांची । झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच कर रही सीआईडी ने बुधवार को जेपीएससी जेएसएससी सीजीएल से जुड़े मामलों में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इनमें दो आरोपी जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा मामले में, जबकि दो आरोपी जीएसएससी सीजीएल मामले में गिरफ्तार किए गए हैं।जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 में ऋतिक रोशन (29), पिता संजय कुमार सिंह, निवासी संजय पथ, सुंदर नगर गार्डन के पास, मानगो, उलीडीह, जमशेदपुर और पंकज प्रशून (32), पिता अनिल कुमार सिंह, निवासी शिव भवन, कमलाकांत रोड, सुखदेवनगर, रांची को गिरफ्तार किया गया है।सीआईडी के अनुसार, इन दोनों आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार ‘शिवांगन की पाठशाला, लालपुर’ के कोचिंग संचालक संजीत कुमार द्वारा परीक्षाओं में अनुचित लाभ पहुंचाया गया था।वहीं, जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में कोडरमा के गोलवाढ़ाब निवासी राजेश प्रसाद यादव, पिता जगदीश यादव और कोडरमा के पूर्णा नगर निवासी संदीप कुमार, पिता रामदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


