मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) चयन समिति ने अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू हो रही तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी है। इस टीम में आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह को शामिल नहीं किया गया है। इससे उनके प्रशंसक निराश हैं। रिंकू निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए फिनिशर की भूमिका निभाते रहे हैं। रिंकू को एशियाई खेलों के लिए टीम में रखा गया है पर इसके बाद भी अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उन्हें शामिल नहीं किये जाने से सभी हैरान हैं क्योंकि इस सीरीज से खिलाड़ियों को एशियाई खेलों के लिए अभ्यास का अवसर मिला है।
भारतीय टीम में संजू सैमसन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह,वाशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी की वापसी हुई है। टीम में शामिल बुमराह, रेड्डी, सुंदर और हर्षित चार ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो पूरी तरह से फिट नहीं हैं, और इन्हें पूरी तरह से फिट होने पर ही शामिल किया जाएगा।
यह तीन मैचों की सीरीज 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी।
टीम इस प्रकार है :
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन,इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।


