पिड़ित परिवारों के साथ मवेशियों को भी हो रही है परेशानी
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – साहिबगंज जिले के गंगा में आई बाढ़ ने दियारा व शहरी क्षेत्र के कई मुहल्ला जलमग्न हो गया है.सैकड़ो घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कल गया है.मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ से दियारा में रसने वाले लोगों के अलावे मवेशियों की मुश्किलें बढ़ गई है.हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ पिड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा.मवेशियों के लिए पशुपालकों के बीच चारा का वितरण किया जा रहा है.डीसी सहित जिले के अधिकारी बाढ़ पर नजर बनाएं हुए है. केंद्रीय जल आयोग पटना से मिली जानकारी के अनुसार गंगा का जलस्तर में रविवार की सुबह 6 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक 24 सेमी वृद्धि हुई है.सोमवार को सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर 28.32 मीटर मापा गया.जो चेतावनी रेखा 26.25 मीटर से 2.07 मीटर व खतरे के निशान 27.25 मीटर से 1.07 मीटर उपर बह रही है. केंद्रीय जल आयोग ने 24 घंटा में गंगा के जलस्तर में 26 सेमी वृद्धि होने की संभावनाएं जताई है.
नगर के रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी
साहिबगंज नगर के हबीबपुर,हरि नगर,अली नगर,बायसी स्थान,बिजली घाट के सामने नया टोला,भरतिया कॉलोनी, पुरूषोत्तम गली,दहला दुर्गा स्थान रोड, गुल्लीभट्ठा, रसुलपुर दहला, रसुलपुर दहला नया टोला मुहल्ला जलमग्न हो गया है.और लोगो के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है.जिसके कारण लोग दुसरे स्थान व अपने सगे संबंधियों के यहां शिफ्ट हो रहे है.
श्मशान घाट आया बाढ़ के जद में,शव जलाने में हो रही है परेशानी
साहिबगंज – गंगा में आई बाढ़ के कारण साहिबगंज नगर के गंगा घाट रोड स्थित मुन्नीलाल श्मशान घाट भी बाढ़ के जद में आ गया है. जिसके कारण शव जलने वाले स्थान तक बाढ़ का पानी आ गया है.जिसके कारण लोगो को शव का अंतिम संस्कार करने व शव को दफनाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
सुरक्षा के मद्देनजर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दिन में विधुत आपूर्ति रहती है बाधित
साहिबगंज – साहिबगंज में आई बाढ़ के कारण कई दियारा क्षेत्रों के अलावे शहरी क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है.वही सुरक्षा के मद्देनजर विधुत विभाग के द्वारा बाढ़ प्रभावित कई दियारा क्षेत्रों में दिन में विधुत आपूर्ति बंद कर दिया जाता है.इस संबंध में विद्युत विभाग के कनिय अभियंता नील गगन ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित साहिबगंज सदर प्रखंड के बलुआ दियारा,लाल बथानी, किशन प्रसाद सहित कई दियारा क्षेत्र में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिन में विद्युत आपूर्ति बाधित रखी जाती है. रात में विद्युत आपूर्ति की जा रही है. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में शहरी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल है.


