संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – साहिबगंज जिले में गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण गंगा उफान पर है.और गंगा के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण दियारा क्षेत्रों का निचला इलाका जलमग्न हो गया है.साथ ही साहिबगंज शहरी क्षेत्र के निचले इलाकों में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है.जिसके कारण दर्जनों पिड़ित परिवार अपना घर छोड़ कर सगे संबंधियों के यहां चले गये है. गुरुवार को सदर एसडीओ व सदर सीओ ने रामपुर दियारा का भ्रमण कर पांच टोला के पिड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किए है.
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार से गुरुवार के बीच यानी 36 घंटा में गंगा के जलस्तर में 23 सेमी वृद्धि दर्ज की गई है. केंद्रीय जल आयोग पटना से जारी रिपोर्ट के अनुसार साहिबगंज में प्रतिदिन गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है. गंगा का जलस्तर शुक्रवार से स्थिर होने की संभावना है.क्योंकि बक्सर से फरक्का तक अधिकांश साइडों पर गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है.केंद्रीय जल आयोग के अनुसार साहिबगंज में गुरूवार की सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर 27.82 मीटर मापा गया.जो चेतावनी रेखा 26.25 मीटर से 01.57 मीटर उपर व खतरे के निशान 27.25 मीटर से 57 सेमी उपर बह रही है.वही गंगा में आई बाढ़ से कटाव शुरू हो गया है.
दियारा में रहने वाले लोगो ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण साहिबगंज सदर प्रखंड क्षेत्र के कारगिल, बैधनाथ पुर दियारा व हर प्रसाद एवं गदाई दियारा व तीन धरिया टोला में गंगा कटाव जारी है.ग्रामीणो ने बताया कि अभी तक दो घर व एक सौ बीघा जमीन गंगा में समा गया है.लोगो ने बताया कि गंगा में तेज धार व उफान के कारण कटाव हो रहा है.लोगो ने बताया कि कारगिल दियारा, रामपुर,रामनगर,गरमटोला , शोभनपुर दियारा चारों ओर बाढ़ के पानी से घिर गया है.
शहरी इलाकों के दो दर्जन घरों में घुसा बाढ़ का पानी,
साहिबगंज – गंगा के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण दियारा क्षेत्रों के कई टोला बाढ़ के पानी से घिर गया है.वही साहिबगंज नगर के निचली इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है.मिली जानकारी के अनुसार नगर के हरिपुर,बिजली घाट के सामने नया टोला के दिनेश यादव,धनिक लाल यादव, नंदू ठाकुर,सुमनी ठाकुर,रामानंद ठाकुर, मुन्ना सिंह,सोनू यादव, हेमकांत चौधरी,दयानंद मंडल, सिकंदर मंडल,मिठू मंडल,मीना सिंह,भरत चौधरी,ज्ञानी देवी, रमेश चौधरी,नीमचंद्र मंडल,फुलकेसिया मोसेमात,माला देवी,सुखड़ मंडल,मोती चौधरी, डाक्टर पासवान व चमक लाल के घरो में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है.पिड़ित अपने सगे-संबंधियों के यहां शरण ली है.लोगो ने बताया कि अगर इसी रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो एक सप्ताह में सिर्फ नगर क्षेत्र में सैकड़ों घर बाढ़ से प्रभावित हो जाएंगे.


