लोगों ने कहा एक दशक में पहली बार देखने को मिला ऐसा कटाव
संताल एक्सप्रेस
साहिबगंज – साहिबगंज के गंगा नदी में एक ओर जलस्तर में हुई वृद्धि से बाढ़ की स्थिति है.वही दुसरी ओर सदर प्रखंड क्षेत्र के कारगिल दियारा व बैजनाथपुर में भारी कटाव जारी है. शुक्रवार को संताल एक्सप्रेस संवाददाता कारगिल दियारा व बैजनाथपुर पहुंच कर कटाव की स्थिति देखी. बातचीत करते हुए स्थानीय लोगो ने बताया कि कारगिल दियारा व बैजनाथपुर दियारा का लगभग 300 एकड़ जमीन व दर्जनों घर गंगा के गर्भ में समा गया है.अभी भी तेजी से कटाव हो रहा है.40से 50 लोगो ने अपना घर को कटाव क्षेत्र से हटाकर दुसरे जगह शिफ्ट कर लिया है.जबकि दर्जनों घर गंगा में समा गया है.लोगो ने बताया कि एक दशक में ऐसा कटाव हमलोगो ने नही देखा.अभी भी कटाव जारी है.गंगा मैया अब शांत हो जाएं तो गांव व गांव के लोगो को राहत मिलेगी.
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार से गुरुवार के बीच यानी 24 घंटा में गंगा के जलस्तर में 3 सेमी वृद्धि दर्ज की गई है. केंद्रीय जल आयोग पटना से जारी रिपोर्ट के अनुसार साहिबगंज में प्रतिदिन गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है. गंगा का जलस्तर शुक्रवार से स्थिर होने हो गया है.क्योंकि बक्सर से फरक्का तक अधिकांश साइडों पर गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है.कुछ साइड पर जलस्तर घट रहा है.केंद्रीय जल आयोग के अनुसार साहिबगंज में शुक्रवार की सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर 27.85 मीटर मापा गया.जो चेतावनी रेखा 26.25 मीटर से 01.60 मीटर उपर व खतरे के निशान 27.25 मीटर से 60 सेमी उपर बह रही है.हालांकि जिला प्रशासन बाढ़ व कटाव पर नजर बनाएं हुए है.और राहत कार्य जारी है.


