ऑकलैंड । भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में एक से बढ़कर एक पारियां खेली है पर उनकी पसंदीदा पारियों में इन्हें जगह नहीं मिली है। प्रशंसक ये जानकर हैरान हुए कि विराट की पसंदीदा पारी केवल 43 रनों की थी जबकि उन्होंने कई बड़ी पारियां खेली हैं। विराट जिस पारी को सबसे अच्छा मानते हैं वह उन्होंने साल 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी।
एक वीडियो में कोहली को अपनी कुछ अच्छी एकदिवसीय वनडे पारियों में से पसंदीदा पारी चुनने को का गया था। तब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेली गई 43 रन की पारी को सबसे ऊपर रखा। भारतीय टीम बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में पांच रन से जीती थी।
कोहली ने शुरुआत में 2011 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेली 35 रनों की पारी को भी चुना। उस मुकाबले में भारतीय टीम ने 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 31 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल समय में कोहली ने गौतम गंभीर के साथ अहम साझेदारी कर टीम को में मदद की थी।
इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2012 एशिया कप में खेली 183 रन की पारी को भी पसंदीदा पारियों में नहीं रखा। इस मुकाबले में उन्होंने 330 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाया था। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 160 रन और 2015 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 107 रन की पारियों को भी उनकी पसंदीदा पारी में नहीं रखा। 43 रन की
विराट ने 43 रनों की पारी को पसंदीदा बताने का कारण भी सामने रखा है।
2013 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को बारिश के कारण 20 ओवर में 129 रन का लक्ष्य मिला था। टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 66 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल हालात में कोहली ने 43 रन बनाकर रवींद्र जडेजा के साथ 47 रन की अहम साझेदारी की। इसी कारण विराट इस पारी को अपने पसंदीदा पारी मानते हैं।




