संताल एक्सप्रेस फोलोअप
साहिबगंज –साहिबगंज सहित पूरे झारखंड राज्य में लॉटरी प्रतिबंधित है. बावजूद इसके शहर में कई जगहों पर अवैध तरीके से लॉटरी का बाजार लगता है. लॉटरी खेलने और खेलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का प्रावधान किया गया है.इसके बावजूद साहिबगंज जिला मुख्यालय के पटेल चौक,बाटा चौक,एलसी रोड,नया सड़क, स्टेशन चौक,कुलीपाड़ा,घाट रोड, स्टेडियम रोड, अंजुमन नगर,मजहर टोला, गुल्लीभट्ठा,चौक बाजार, जिरवाबाड़ी सहित दर्जनों मुहल्लों में घुम-घुम कर एवं चाय पान की दुकान पर खुलेआम लॉटरी का कारोबार चल रहा है. कई क्षेत्रों में सुबह से ही खुलेआम लॉटरी का कारोबार शुरू हो जाता है.मनपसंद लॉटरी का नम्बर नही मिलने की स्थिति में पैसे देकर व्हाट्सएप नंबर पर लॉटरी की
बुकिंग की जाती है. नंबर खुलने पर पैसा भी ऑफ लाइन मिलता है.लॉटरी के कारोबार से जुड़े व्यक्ति के अनुसार साहिबगंज में अवैध लॉटरी का कारोबार हर दिन 70-80 लाख रूपया से अधिक का होता है. इस संबंध में शिकायत भी होती है.लेकिन पुलिसिया कार्रवाई दिखती नहीं है.
अमीर बनने की चाहत में लुट रहे गरीब व युवा वर्ग
साहिबगंज – लॉटरी की कीमत कम होती है. लिहाजा अधिकांश गरीब लोग आसानी से धंधेबाजों के जाल में फंस जा रहे हैं और अमीर बनने की फिराक में लोग अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई को गंवा रहे हैं. अब अवैध लॉटरी का धंधा इस तरह से फल-फूल रहा है कि मानो धंधेबाज कोई दुकान चला रहा हो. इस गोरखधंधे के जरिए कई धंधेबाज करोड़पति बन चुके हैं. जबकि लॉटरी खरीदने वाले लोग अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई खो रहे हैं.
बड़े लोग वाट्सएप के माध्यम से खरीदते है लॉटरी व कराते है नम्बर बुक
साहिबगंज – लॉटरी का अवैध कारोबार कागज के साथ वाट्सएप पर भी चलता है. छोटे तबके और कम पढ़े लिखे लोग मौके पर जाकर पैसा लगाते हैं. लेकिन बड़े लोग अपनी प्रतिष्ठा के डर से वाट्सएप के जरिए लॉटरी खरीदते है या अपना मनपसंद नम्बर बुक कराते है. और पेमेंट ऑनलाइन कर स्क्रीन शॉट भेजते हैं. नंबर खुलने पर ऑन लाइन पैमेंट भी हो जाता है. मांगने पर लॉटरी बेचने वाले आसानी से अपना व्हाट्सअप नंबर दे देते हैं. इस पूरे खेल के पीछे सफेदपोश लोग शामिल हैं. जिनके संरक्षण में यह गोरखधंधा चल रहा है.जो पर्दे के पीछे से पूंजी लगाते हैं. बिना रोक-टोक के धंधेबाजों का धंधा चले इसकी व्यवस्था करते हैं.
जारी…….


