हत्या के बाद पत्नी के शव को उसके मायके में फेंककर हो गया फरार
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांगू टोला गांव निवासी धोना किस्कू के द्वारा बिति रात अपनी पत्नी दुल्हन हेम्ब्रम की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है.मिली जानकारी के अनुसार अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद धोना किस्कू ने
अपनी पत्नी के शव को उसके मायके मृतका के चाचा के घर में फेंक कर फरार हो गया.इस संबंध में ग्राम प्रधान मृतका के चाचा ढेपांग हेम्ब्रम ने थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद रांगा थाना पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ग्राम प्रधान ने बताया कि आठ सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे धोना किस्कू अपने ही घर के आंगन में अपनी पत्नी को बेरहमी से पीट रहा था.आवाज सुनकर वे और गांव के कई महिला-पुरुष बीच-बचाव के लिए पहुंचे लेकिन आरोपित ने मारपीट बंद नहीं की. पंचायती के अगले दिन फिर से पत्नी को पीटा
ग्रामीणों द्वारा कड़ा रुख अपनाने पर उसने मारपीट बंद की. तब तक दुल्हन हेम्ब्रम बेहोश हो चुकी थी. ग्रामीणों ने आरोपित पर निगरानी रखी और पंचायती कर पत्नी का इलाज कराने एवं भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो इसके निर्देश दिए परंतु अगले दिन नौ सितंबर को शाम चार बजे फिर से धोना ने अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी. ग्राम प्रधान द्वारा मना करने पर वह अपनी पत्नी को घसीट कर अपने घर के अंदर ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया. देर रात तक वह पत्नी को पीटता रहा. पत्नी की चीख-पुकार सुन ग्रामीण दरवाजे के बाहर घेराबंदी कर दरवाजा खोलने को कहा लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला. कुछ देर बाद अंदर से आवाज आनी बंद हो गई.सुबह में दुल्हन हेम्ब्रम का शव मेरे आंगन में पड़ा हुआ था. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया. मृतका के दो बच्चे हैं. थाना प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


