जमशेदपुर । जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आयुक्त कार्यालय के बाहर आयोजित इस प्रदर्शन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर देश के करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और चुनावों में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए गड़बड़ियां की गई हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह समेत कई प्रदेश स्तरीय कांग्रेस नेताओं ने किया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस काला दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से एसआईआर के तहत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गई हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि कई राज्यों में चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने के लिए अनियमितताएं की गईं, जिसके विरोध में देशभर में आंदोलन किया जा रहा है।


