तीनपहाड़ के विजार्ड टेक कंप्यूटर सेंटर में 16 वां दीक्षांत समारोह का आयोजन
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
तीनपहाड़- विजार्ड टेक कंप्यूटर सेंटर तीनपहाड़ का 16 वां दीक्षांत समारोह रविवार को आरपी विद्या विहार स्कूल प्रांगण में आयोजित हुई .जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव शामिल हुए.जिसे विजार्ड टेक कम्प्यूटर सेंटर के डायरेक्टर गौतम कुमार एवं प्राचार्य उत्तम कुमार यादव ने बुके व अंग वस्त्र दे कर स्वागत किया. दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि ने छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया. दीक्षांत समारोह में कुल 125 छात्र-छात्राओं के बीच प्रणाम पत्र का वितरण किया गया.मौके पर मुख्य अतिथि बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि आज के समय में कम्प्यूटर की शिक्षा बहुत जरूरी है.यहां स्थानीय स्तर पर कम्प्यूटर की शिक्षा मिल रही है जो सराहनीय है.उन्होने कहा कि इसके अलावे हर क्षेत्र में महिलाएं काफी आगे बढ़ रही है. हर कार्यालय में उनकी उपस्थिति दिख रही है.महिलाएं पुरुष के साथ कदम से कदम मिलाकर हरेक क्षेत्र आगे चल रही है.कंप्यूटर शिक्षा बहुत जरूरी है. जिससे युवा आत्म निर्भर बन रहे है.आने वाले समय मे एआई का दौर जोरो से बढ़ रहा है. जिसको लेकर कंप्यूटयर शिक्षा की जरूरत बहुत जरूरी है.दीक्षांत समारोह का मंच संचालन काजल कुमारी ने की. मौके पर कृष्ण कुमार शर्मा, मनोज यादव,अफजल अंसारी,आमिर अंसारी, असगर अंसारी,भरत दास, रौशनी खातून,सोनी कुमारी,मुस्कान खातून,अंजली कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


