संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहरवा- ट्रेन संख्या 15657 ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल कोच में सो रहे यात्रियों की जेब से तीन मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में बरहरवा आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को तीनों चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 53,497 रुपये बताई गई है.जानकारी के अनुसार को आरपीएफ बरहरवा को सूचना मिली कि ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल कोच में यात्रा कर रहे दो सोए हुए यात्रियों की जेब से कुल तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए हैं.एक यात्री की जेब से दो, जबकि दूसरे यात्री की जेब से एक मोबाइल फोन चोरी हुआ था.सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर बरहरवा संजीव कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ टीम ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर जांच और छापेमारी शुरू की. इसी दौरान एक विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि मोबाइल चोरी की घटना में शामिल संदिग्ध व्यक्ति बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के टॉयलेट के समीप बैठा हुआ है.सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार, आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक जलेश्वर कुमार दुबे तथा कांस्टेबल ब्रजेश कुमार यादव तत्काल मौके पर पहुंचे. आरपीएफ टीम को देखते ही वहां बैठा एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा. लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलीम सेख उर्फ गोरा उर्फ छउची (25 वर्ष), पिता कालू सेख, निवासी मेंहेरुद्दीन मुंसिटोला, थाना कलियाचक, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल बताया. पूछताछ में उसने बताया कि वह दिल्ली से यात्रा कर न्यू फरक्का जा रहा था. हालांकि जांच के दौरान उसके पास कोई वैध यात्रा टिकट अथवा सामान नहीं मिला.नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन पुराने एवं इस्तेमाल किए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए. इनमें Samsung Galaxy Blitz (Blue), Model M076B/DS, Infinix Note X6838 (Palm Blue) तथा Vivo Aurora Gold 5G मोबाइल फोन शामिल हैं. तीनों मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 53,497 रूपया बताई गई है.
बरामद मोबाइल फोन के संबंध में आरोपी से वैध खरीद दस्तावेज अथवा स्वामित्व प्रमाण मांगा गया. लेकिन वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. आरपीएफ के अनुसार आगे की पूछताछ में आरोपी ने ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल कोच में यात्रियों की जेब से तीन मोबाइल फोन चोरी करने की बात स्वीकार की.उसने बताया कि घटना के बाद वह बरहरवा रेलवे स्टेशन पर उतर गया था.इसके बाद आरपीएफ टीम ने उपस्थित गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी-सह-जब्ती सूची तैयार कर तीनों मोबाइल फोन को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया.गिरफ्तार आरोपी सलीम सेख उर्फ गोरा उर्फ छउची को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना बरहरवा को सुपुर्द किया जा रहा है. साथ ही बरामद तीनों मोबाइल फोन, लिखित शिकायत एवं अन्य संबंधित दस्तावेज भी आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बरहरवा को सौंपे जा रहे हैं.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


