जामताड़ा। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब शिक्षक समाज को सही दिशा देने में कामयाब साबित होंगी। हम जब तक जिंदा रहेंगे समाज के लिए समर्पित होकर अपनी सेवा देते रहेंगे। आज यह संकल्प लेना होगा। अवकाश प्राप्त शिक्षक डॉ कंचन गोपाल मंडल ने यह बात शनिवार को संत एंथोनी स्कूल के सभागार में आयोजित शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में कही। वह संताल एक्सप्रेस द्वारा आयोजित श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह में बोल रहे थे। प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने शिक्षकों की दुर्दशा का जिक्र करते हुए कहा कि समाज और सरकार को शिक्षकों की स्थिति को सुधारने में ध्यान देना होगा। महेश्वर घोष ने कहा कि शिक्षक ही समाज को आईना दिखाने का काम करते है। वंचित वर्ग को समाज में सम्मान दिलाने और उन्हें ऊपर उठाने की दिशा में शिक्षक ही सशक्त माध्यम है। शिक्षकों को एक होने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने मातृभाषा के माध्यम से शिक्षा देने की जरूरत बताई। विद्यासागर ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि गुरु की कृपा से ही हम गुरु बने है। इसलिए गुरु की महिमा को समझना होगा। बच्चों को यदि हम संस्कार नहीं दे पाए तो हम शिक्षक ही दोषी है। खुर्शीद आलम ने कहा कि कोई भी अभिभावक यदि हमे सम्मान देता है तो हम गदगद हो जाते है। लेकिन हमे अपने दायित्व बोध का पालन करना होगा। मंच का संचालन करते हुए डॉ दुर्गादास भंडारी ने कहा कि समाज में शिक्षकों की स्थिति आज सम्मानजनक क्यों नहीं हो पा रही है इसपर हमे विचार करना होगा और शिक्षकों में व्याप्त नकारात्मक सोच को साकारात्मक सोच में बदलना होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि संताल एक्सप्रेस के प्रधान संपादक अशोक कुमार ने कहा कि शिक्षकों और मीडिया कर्मियों के सम्मान में आज जो कमी आई है। उसपर हमे विचार करना होगा। हमे पुनर्प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए ईमानदारी से काम करना होगा। कार्यक्रम में संध्या कुमारी, डॉ चंचल भंडारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के सफल आयोजन में दीप्ति विराज पाल ने अहम भूमिका निभाई। उपस्थित सभी शिक्षकों को पुष्पगुच्छ, शॉल, मोमेंटो एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत एवं उपस्थित सभी के द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


