◆शिकारीपाड़ा के सालबोना में एक खदान संचालक को नोटिस
विशेष संवाददाता
दुमका। पर्यावरण सहमति (ईसी) के रिन्यूअल में अड़चन और कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) की अवधि समाप्त होने के कारण संताल परगना में 77 पत्थर खदानें विभागीय रिकॉर्ड में अस्थायी रूप से बंद हैं। वहीं, कई बंद खदानों से भी पत्थर खनन किए जाने की शिकायत झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को मिली है। इन शिकायतों की जांच की जा रही है।झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय कार्यालय, दुमका की टीम ऐसी शिकायतों की जांच में जुटी है।जांच के दौरान शिकारीपाड़ा प्रखंड के सालबोना में एक पत्थर खदान से संबंधित मामले में संचालक को नोटिस जारी किया गया है। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार सालबोना में तीन पत्थर खदानें फिलहाल अस्थायी रूप से बंद हैं।
दुमका जिले में कुल 13 पत्थर खदानें विभाग के रिकॉर्ड में अस्थायी रूप से बंद बतायी गयी हैं। इनमें शिकारीपाड़ा के सलबोना की तीन खदानों के अलावे सिउलीबोना में एक, चित्रागड़िया में दो, पहाड़पुर में दो सहित अन्य क्षेत्र की खदानें शामिल हैं।वैध पर्यावरणीय अनुमति अथवा सीटीओ के बिना खनन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, तो जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है।सालबोना में जारी नोटिस को इसी जांच प्रक्रिया की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
अस्थायी रूप से बंद पत्थर खदानें
– दुमका- 13
– देवघर- 3
– गोड्डा-1
– जामताड़ा- 2
– पाकुड़-35
– साहिबगंज- 23


