नाला। जैक द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही नाला क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। प्लस टू उच्च विद्यालय, नाला के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जामताड़ा जिले के टॉप-10 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
इस उपलब्धि में सबसे आगे रहे गोविंद बक्शी, जिन्होंने 488 अंक यानी 97.60 प्रतिशत हासिल कर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। गोविंद, नाला निवासी विवेकानंद बक्शी के पुत्र हैं। उनके पिता पेट्रोल पंप में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं, जबकि माता सोमा बक्शी गृहिणी हैं।
गोविंद ने अपनी सफलता के पीछे नियमित मेहनत और अनुशासन को अहम बताया। उन्होंने कहा कि वे प्रतिदिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देते थे। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए गोविंद ने बताया कि वे डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे नाला क्षेत्र को गौरवान्वित किया है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


