संताल एक्सप्रेस संवाददाता
मंडरो- मंडरो प्रखंड के मिर्जाचौकी महादेववरण निवासी अशोक मोहली की पत्नी 36 वर्षीय दो बच्चे की मां पूनम देवी ने 23 वर्षीय करण मोहाली के साथ शनिवार संध्या में शादी रचा ली.मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है इस संबंध में पूर्व पति अशोक मोहाली ने बताया कि अपने पत्नी को हर सुख सुविधा उपलब्ध कराया कराता था. उससे दो पुत्र 9 वर्षीय कन्हैया मोहली एवं 7 वर्षीय जीगर मोहली है. फिर भी मेरे गोतिया के भुट्टो मोहली का पुत्र करण मोहली से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था. इस दौरान 4 माह पूर्व करण मोहली के साथ फरार हो गई थी. जिसका आवेदन थाना में दिया गया था. 2 माह के बाद पूनम देवी के माता-पिता उसे साथ लेकर मिर्जाचौकी लाया. जबकि पूनम देवी का मायका बांका जिला के बांका लकड़ी टोला में है. वर्तमान में दूर्गा मां की प्रतिमा की विसर्जन के दिन करण एवं पूनम देवी फरार होकर कलकत्ता चला गया. इधर महादेववरण पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह ने दोनों को शादी कराने को कहा एवं करण मोहली के पिता भुट्टो मोहली से दूरभाष पर बात कर शनिवार को सुपर ट्रेन से आया. इसको लेकर मुखिया प्रतिनिधि ने कोर्ट से तलाकनामा कराकर करण मोहली से शादी कराई गई.वहीं दोनों पूत्र का भरण पोषण के लिए अपने पिता अशोक मोहली साथ रहेगा.इस पर पूनम देवी ने सहमति दी. वहीं 36 वर्ष की दो बच्चे की मां का 23 वर्षीय युवक ने शादी रचाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


