कुपवाड़ा । जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास कुपवाड़ा में सुबह 3:30 बजे केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में एक मुठभेड़ हुई। इसमें दो आतंकवादी मारे गए। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह घुसपैठ की कोशिश थी या नहीं। अधिकारियों के मुताबिक उत्तरी कश्मीर जिले के केरन सेक्टर के जुमगुंड इलाके में एलओसी के पास जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद उन्होंने आतंकवादियों को चुनौती दी और उन्हें रोक लिया।
एलओसी पर सर्दियां शुरू होने से पहले घुसपैठ की कोशिशों में अक्सर बढ़ोतरी देखी जाती है। भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ी दर्रे बंद होने और कई रास्तों के दुर्गम हो जाने से पहले आतंकवादी घाटी में घुसने की कोशिश करते हैं। इन महीनों में सेना आमतौर पर एलओसी के संवेदनशील हिस्सों में निगरानी बढ़ाने के साथ ही इलाके में गश्त और नियंत्रण अभियान तेज कर देती है, ताकि घुसपैठ की कोशिशों को रोका जा सके।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


