अहमदाबाद से घर लाने के दौरान रास्ते मे हो गयी मौत
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
तीनपहाड़-तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बभनगामा हरिपुर गांव के सुमन मंडल उम्र लगभग 25 वर्ष का एम्बुलेंस द्वारा अहमदाबाद से बभनगामा आने के क्रम में रास्ते मे ही मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार सुमन मंडल अहमदाबाद के किटेन एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता था. लेकिन 15 दिन पहले कंपनी में काम करने जाने के क्रम वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. जहां इस दुर्घटना की सूचना पर उसी कंपनी के सहयोगियों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया.जहां उसका इलाज हो रहा था.हुई दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी. इसकी सूचना परिजनों को मिला. सूचना के बाद परिजन अहमदाबाद जा कर सुमन को एम्बुलेंस से घर ला रहा था.लेकिन रास्ते मे ही उसकी तबियत अचानक खराब हो गयी और उसका निधन हो गया. सुमन मंडल के निधन होने से परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है. वही मृतक को उसके गांव आने के बाद तीनपहाड़ थाना के एसआई महेंद्र कुमार और ए एसआई ललन रजवार गांव पहुंच कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेज दिया.


