दुमका। कांग्रेस भवन दुमका में जिला कांग्रेस कमिटी दुमका ने गुरुवार को जिला कांग्रेस दुमका के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंसी की अध्यक्षता में कांग्रेस नेता देश के चेहता राहुल गाँधी का जन्मदिन दिन केक काट कर मनाया गया । इस अवसर पर जिला कॉंग्रेस के अध्यक्ष महेश राम चन्द्रवंसी ने कहा की जननायक राहुल गाँधी पुरे देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए संकल्पित है। उनके जन्मदिन के अवसर पर हम उनके दीर्घायु एवं उज्जवल जीवन का कामना करते है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो मनोज अंबस्ट, जिला महासचिव संजीत सिंह, नगर कांग्रेस कमिटी दुमका के अध्यक्ष अली इमाम टिंकू,दुमका प्रखंड अध्यक्ष सुनील किस्कू, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष मरथा हांसदा, आदिवासी कांग्रेस के दुमका जिला अध्यक्ष सुनील हेमब्रम, सिंपल यादव,युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विलियम टुडू, एन एस यू आई के विवेक कुमार, दसरथ मंडल, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष स्टीफेन मरांडी,गोपीकंदर के प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर भगत, शिवम कुमार यादव, मो सरोबर मुख्य रूप से उपस्थिति थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now