संवाददाता
दुमका। दुमका के समाजसेवी ठाकुर श्याम सुन्दर सिंह की माता किशोरी देवी का 100 वर्ष से अधिक आयु में 05 मई को कुलदीप सिंह रोड स्थित उनके घर पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार भागलपुर के बरारी घाट में किया गया। बड़े बेटे समाजसेवी ठाकुर श्याम सुन्दर सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। मां की स्मृति में ठाकुर श्याम सुन्दर सिंह ने 11 दिनों तक प्रत्येक दिन एक-एक पीपल का पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। भागलपुर से अंतिम संस्कार कर लौटने पर उन्होंने जामा प्रखण्ड के गणेशडीह ग्राम में पीपल का पेड़ लगाया है। ग्रंथों में बताया गया है कि पितृपक्ष या किसी की स्मृति में पेड़-पौधे लगाए जाए तो पितरों का आशीर्वाद मिलता है। काशी के ज्योतिषाचार्य और धर्म शास्त्रों के जानकार पं. गणेश मिश्र मुताबिक पीपल में देवताओं के साथ ही पितरों का भी वास होता है। इसलिए श्राद्ध पक्ष में पीपल का पेड़ लगाना चाहिए। वहीं ठाकुर श्याम सुन्दर सिंह का कहना है कि उनकी इस पहल का उद्देश्य न केवल अपनी मां की स्मृतियों को संजोना है बल्कि समाज को एक संदेश भी देना है ताकि प्रत्येक व्यक्ति पेड़-पौधा लगाये जिससे यह धरती हरी-भरी रहे और पर्यवरण का संतुलन बना रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now