नई दिल्ली । इंडिया में एक बार फिर कोविड-19 ने दस्तक दे दी है। यहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 257 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इस साल कोविड का नया वैरिएंट जेएन.1 लोगों को खूब परेशान कर रहा है। दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, केरल और कर्नाटक जैसे कई राज्यों में कोविड-19 का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली में कोरोना के 23 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं बेगलुरु में कोरोना से पहली मौत भी हुई है।
वैसे तो कोविड-19 सर्दी में ज्यादा परेशान करता है, लेकिन इस बार गर्मियों में खतरा ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में जरूरी है की आप अपनी सेहत का सही ढंग से ख्याल रखें। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको अपने इस लेख में कोविड-19 के नए वैरिएंट के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करें ताकि आपकी इम्युनिटी मजबूत रह सके। दरअसल, इस वायरस का खतरा उन लोगों को ज्यादा होता है जिनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। बता दें कि अगर आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करनी है तो आपको अपने खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिसमें विटामिन सी भरपूर तरीके से मिल सके।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now