मिहिजाम: खनिज विभाग, जामताड़ा ने शुक्रवार को मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुशवेदिया इलाके में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया। यह अभियान सुबह लगभग 9:30 बजे से 10:00 बजे के बीच चलाया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्वराज 735 एफईजी (JH21Q 6894) ट्रैक्टर में लगभग 100 सीएफटी बालू लदा हुआ था। चालक किसी भी प्रकार का वैध खनन या परिवहन चालान प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस आधार पर खनिज निरीक्षण टीम ने इसे अवैध खनिज परिवहन मानते हुए तुरंत कार्रवाई की। विवादित वाहन को बालू सहित मिहिजाम थाना परिसर में सुरक्षित रूप से रखा गया है, जहाँ इसकी जांच प्रक्रिया पूरी होने तक यह पुलिस निगरानी में रहेगा। यह कदम झारखंड खनिज रोकथाम नियमावली 2017 तथा झारखंड लघु खनिज नियमावली 2004 (संशोधित 2017) के तहत उठाया गया है। खनिज विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में इस तरह की सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि खनिज संपदा का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now