देवघर संताल एक्सप्रेस:- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक बोध दिवस बसंत पंचमी के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ डाबरग्राम स्थित यज्ञशाला में परिव्राजक नरेन्द्र के सानिध्य में ९ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। सैकड़ों गायत्री परिवार साधकों ने पूजन कर यज्ञ वेदी में गायत्री महामंत्र, सरस्वती गायत्री मंत्र, मृत्यंजय महामंत्र, महाकाल गायत्री मंत्र आदि से विश्व कल्याण के लिए अपनी अपनी आहूतियां साक्षात अग्निदेव को समर्पित कर हवन यज्ञ संपन्न किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उपसमन्वयक उमाकान्त राय ने बताया कि नवयुग के सृजनहार, इस युग के विश्वामित्र पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जन्म दिवस, अवतरण दिवस बसंत पंचमी में राष्ट्रव्यापी आध्यात्मिक आयोजन किये जा रहे हैं। आध्यात्म का अर्थ है — आत्म जारण, आत्मदर्शन जो आध्यात्मिक गुरु की कृपा से ही संभव है।
परमपूज्य गुरुदेव ने सतयुगी वातावरण तैयार करने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार जैसे विशाल संगठन तैयार किए जो सतयुग के सूर्योदय के लिए पूरे विश्व में सेवारत है।बडी संख्या में गुरु दीक्षा,विद्यारंभ,पुंसवन,जन्मदिन संस्कार नि:शुल्क कराया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन की सफलता की व्यवस्था में मुख्य ट्रस्टी देवनारायण रजक,जिला समन्वयक बरूण कुमार,जगन्नाथ महतो, ब्रह्मचारी ज्ञान प्रकाश,महिला समन्वयक शोभा बरनवाल,पिंकी देवी, निशा देवी, कांति देवी, क्रांति देवी आदि सहयोगियों के साथ लगे रहे।