मुंबई । धनतेरस और दीपावली के पहले चांदी की कीमतों में बेत हासा तेजी देखने को मिल रही है।चांदी बाजार में तहलका मच गया है। चांदी की आपूर्ति कम होने और मांग ज्यादा होने से मनमाने दामों पर चांदी बिक रही है।
वायदा बाजार की तुलना में वायदा बाजार की चांदी 30000 किलो महंगी बिक रही है। जिस तरह से रेट बढ़ते चले जा रहे हैं। उसके बाद एडवांस बुकिंग बंद हो गई है।
मुंबई के झवेरी बाजार की हालत इन दोनों चांदी की तेजी के कारण देखने लायक है। ज्वेलर्स ने चांदी का आर्डर लेना बंद कर दिया है। 2 लाख रूपये किलो से ज्यादा दाम पर खरीददार चांदी खरीद रहे हैं।इसको देखते हुए यह कहा जा सकता है, चांदी का अब कोई रेट नहीं रह गया है।
जो विक्रेता कीमत मांगता है,उसे वह कीमत मिल जाती है।मुँहमांगे दामो में चांदी बिक रही है।
वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत 53 डॉलर प्रति ओन्स है। जबकि मुंबई में चांदी 200000 प्रति किलो से ऊपर में बिकने लगी है। जयपुर में भी चांदी के सिक्के की कीमत 2000 के ऊपर हो गई है। पिछले साल यह 1100 कीमत पर चांदी का सिक्का बिक रहा था। उस हिसाब से चांदी की कीमत पिछले साल की तुलना में डबल हो गई है।
हर बाजार में अलग-अलग दाम
मध्य प्रदेश के भोपाल में चांदी की कीमत 1,86,000 प्रति किलो है। अन्य राज्यों में भी 180000 से लेकर 2 लाख 20 हजार तक चांदी प्रति किलो बिक रही है। चांदी का उत्पादन और आपूर्ति मांग की तुलना में बहुत कम होने से चांदी के दाम निरंतर बढ़ते चले जा रहे हैं।
सोने और चांदी को लेकर आम आदमी अपना निवेश बैंकों से निकालकर सोने- चांदी में निवेश।कर रहा है। सोने की मांग दुनिया के सभी फेडरल बैंकों से बनी हुई है। आम आदमी भी सोने और चांदी पर अपना निवेश बढ़ा रहा है। जिसके कारण सोने और चांदी के दामों में एक तरह से आग लगी हुई है।
सोना गिरवी रख, चांदी खरीदी
अब तो लोग सोना गिरवी रखकर चांदी खरीद रहे हैं।चांदी में जिस तरह से तेजी देखने को मिल रही है। उसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है।एक ब्रोकरेज फॉर्म ने दावा किया है, 2027 तक चांदी के दाम 75 से 77 डॉलर प्रति ओन्स तक पहुंच सकते हैं। भारतीय मुद्रा में चांदी के दाम लगभग 2,45,000 प्रति किलो पर पहुंचने की धारणा व्यक्त की जा रही है। जिसके कारण भारत में सोने एवं चांदी के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। वर्तमान स्थिति में कोई भी गुणा भाग और कोई विशेषज्ञता काम नहीं आ रही है।