देवघर संताल एक्सप्रेस:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 100 साल पूरा होने के अवसर पर देवघर प्रखंड के रोहिणी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के कार्यकारिणी के सदस्य सुधीर देव, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी, देवघर जिला इंटक की उपाध्यक्ष नाहिदा सुल्तान, देवघर जिला इंटक के सचिव सदाशिव राणा, प्रभु दास, अभिषेक कुमार सिंह, राधा पाल, देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राहुल राज एवं अन्य लोगों में दीपक कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, उदय भानु, पिकू उमर, बलराम उमर, मनोज कुमार सोनी देवी, अंजू देवी, ममता देवी, सरोज, संजू देवी, गीता देवी, उचिता देवी, पूनम कुमारी ने महात्मा गांधी के द्वारा पार्टी के प्रति प्रतिपादित नीतियों पर चलकर कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधाराओं को और भी मजबूत करने का संकल्प लिया ताकि राष्ट्र के निर्माण तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्ष्क्षुण बनाए रखने में व देश में लोकतांत्रिक मूल्यों ,समाजवाद एवं धर्मनिरपेक्षता को स्थापित करने में पार्टी सदैव ऐतिहासिक भूमिका निभाती रहे।
उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि आज से ठीक 100 साल पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 39वें राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता की थी और आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा एवं धार दी थी और तभी से और कांग्रेस और गांधी एक दूसरे के पर्याय बन गए थे।संकल्प कार्यक्रम का नेतृत्व देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now