रांची । विगत 7 मार्च को रांची विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि झारखण्ड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार रहे जिन्होंने विभिन्न संकायों और विषयों के टॉपर्स को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। अधिकतर स्वर्ण पदक छात्राओं ने प्राप्त किये। विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में भी छात्रा ईशानी सिन्हा ने एक साथ दो-दो स्वर्ण पदक प्राप्त किये। उन्हें विभागीय स्वर्ण पदक के साथ साथ अमर सिंह स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि का श्रेय ईशानी ने अपनी माँ और विभाग के प्राध्यापकों डॉ. एम.पी हसन, डॉ. ज़ेबा, डॉ. रीता कुमारी, डॉ. रोज़लीना, डॉ. रेणु, डॉ. आभा, डॉ. प्रियंका और अन्य सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को दिया। स्वयं पर विश्वास और सदैव सकारात्मक रहना ईशानी ने अपनी सफलता की कुंजी बताई है। विभाग प्रमुख डॉ. एम.पी.हसन ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईशानी हर एक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर भाग लेती रही है जिसका परिणाम उसे इस रुप में प्राप्त हुआ है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now