रांची । भारतीय जनता पार्टी सुखदेव नगर मंडल दक्षिणी भाग के तत्वाधान में पहाड़ी मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए । भाजपा के केंद्र में 11 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष में 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस संकल्प से सिद्धि तक का अभियान निमित्त पौधारोपण किया गया मुख्य रूप से उपस्थित रांची जिला के युवा ऊर्जावान अध्यक्ष वरुण साहू, वरीय उपाध्यक्ष राजू सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकेश साहू, प्रदेश के नेता नीरज पासवान, प्रदेश के नेता रोहित राज पांडे, सुनील साहू, अमन, राजेश प्रजापति.नीरज प्रजापति, फिरंगी साहू, सुखदेव नगर मंडल दक्षिणी भाग महामंत्री अशोक पांडे जी राजकुमार जायसवाल, राजेश कुमार, सुनील यादव, दक्षिणी मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष उज्जवल कुमार मिश्रा, मधुकर, विजय कुमार गुप्ता, दिलीप पांडे, कृष्ण आशीष शर्मा, रूपाली घोष, रेखा गुप्ता, पूनम, सुनीता सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now