रांची । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 सितंबर को झारखंड के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कचहरी मैदान, खूंटी में किया गया है। नड्डा दोपहर 12 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से खूंटी के लिए रवाना होंगे। परिवर्तन यात्रा शुरू करने से पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। परिवर्तन यात्रा की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं प्रमंडलीय प्रभारी गणेश मिश्र, तौर पर विधायक कोचे मुंडा, खूंटी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 सितंबर को दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल परिवर्तन यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सिंह पूर्वाह्न 11:00 बजे बहरागोड़ा के शाखा मैदान में परिवर्तन महासभा में हिस्सा लेंगे। वे दोपहर 1:30 बजे खूंटी के कचहरी मैदान पहुंचेंगे। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वे वहां आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now