भाजपा से रविंद्र महतो को गोड्डा उम्मीदवार नहीं बनाया तो कुर्मी समाज करेंगे वोट का बहिष्कार
गोड्डा : नगर स्थित अग्रसेन भवन में सोमवार को महतो कुरमी समाज संजय महतो (पूर्व मुखिया निपनियाँ पंचायत) की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में विचार किया गया कि पिछले तीन चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी स्वर्गीय रघुनंदन मंडल एवं वर्तमान विधायक को कुरमी समाज का सर्वाधिक मतदान देकर विजयी बनाया, लेकिन उनके द्वारा इस समाज को हर दृष्टिकोण से नजरअंदाज किया गया। इनके कार्यकाल में विधानसभा के अंदर का एक भी जिला पदाधिकारी नहीं बनाया गया, एक मंडल अध्यक्ष भी बनाया गया था तो उसे भी विवादित बनाकर पार्टी से निकाल दिया गया । इतनी बड़ी आबादी के बावजूद वर्तमान समय में विधानसभा क्षेत्र के एक भी पार्टी पदाधिकारी जिला एवं मंडल में नहीं है तथा विकास कार्यों में भी पूरे महतो कुरमी के गाँवों में अपने स्वजाति के लड़कों से कार्य कराने का काम किया है तथा सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिष्ठा का भी हनन किया गया है। हम लोगों के सदियों से चली आ रही माँग जो कुरमी जाति को आदिवासी में शामिल करने के लिए भी सार्थक प्रयास नहीं किया गया। यह कुरमी समाज वर्तमान विधायक से ठगा सा महसूस कर रहा है और इनसे विश्वास उठ चुका है। वही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के विधायक दल के नेता सहित सभी चुनाव समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारीयों से आग्रह किया की वर्तमान विधायक को किसी भी परिस्थिति में पार्टी प्रत्याशी नहीं बनाकर पार्टी के नेता रविन्द्र महतो को पार्टी प्रत्याशी बनाया जाए ताकि आसानी से जीत सुनिश्चित किया जा सके। उक्त बैठक में गोड्डा विधानसभा में आवासित सभी कुरमी महतो गाँव से प्रतिनिधि उपस्थिति हुए। जिसमें प्रमुख रूप से सुंदरमोर सड़क टोला, पीपर टोला, सुंदरमोर कुसुम टोला, सुंदरमोर प्रमुखटोला, सुंदरमोर सहारा टोला, बनवीर टोला, मारखन, बेलारी, पथरा, गोड्डा नगर, रंगमटिया, रामपुर, नयाचक, मालडुमरिया, डाड़ाचक, बैसाढ़ी, कजरादह, कौआढाव, परसपानी, महुआटोला, तेलोलिया, हरलाटोला, भलसुंधिया, होपना टोला, बसभीढा, पीपरा, राँगाटाँड़, जमुआ, लकड़जोरी, कारीकादर, सोनारचक, कोहबोरा, टेंगर, डाड़ीघाट, मालपथरिया, घाटपथरिया, छोटी कल्याणी, बड़ी कल्याणी, लतौना, डहरलंगी, खेर टोला, केरवार, खैरा, जामजोरी, सड़क टोला, जिमजोरी, संथालटोला, सामपुर महतोटोला,सामपुर संथाली टोला, महेशलिट्टी आमटोला, महेशलिट्टी ठाकुर टोला, गन्धर्वपुर, कस्तुरिया, जोजोटोला आदि गाँवों के प्रमुख लोग इस बैठक में उपस्थित रहे अवनीकांत महतो वरिष्ठअ धिवक्ता गोड्डा कोर्ट, श्यामलाल महतो वरिष्ठ अधिवक्ता गोड्डा कोर्ट, सहदेव महतो वरिष्ठ अधिवक्ता गोड्डा कोर्ट, खगेश महतो पूर्व मुखिया पारसपानी, अजय महतो, किशन प्रसाद महतो पूर्व पंचायत समिति सदस्य बड़ी कल्याणी, राजेंद्र महतो मुखिया भतडीहा पंचायत, हेमंत कुमार महतो, मुकुंद महतो, तन्हाई महतो, दिनेश कुमार महतो जिला अध्यक्ष कुर्मी विकास मोर्चा, गौतम महतो, प्रमोद महतो, महेश महतो, बहादुर महतो, मिथिलेश महतो, बुद्धिनाथ महतो, चतुर्भुज महतो, रामकृष्ण महतो, रामविलास महतो, चेतन महतो, किशोर कुमार महतो आदि प्रमुख सैकड़ो लोग इस बैठक में उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now