शाही शादी के लिए उदयपुर पहुंचा परिवार, शुरू हुई तैयारियां
मुंबई । बॉलीवुड डीवा कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर सेनन शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। नुपुर अपने होने वाले पति, मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन, के साथ उदयपुर के लिए रवाना हुईं। एयरपोर्ट पर नुपुर अपने माता-पिता और स्टेबिन के साथ पोज देती नजर आईं। उनके चेहरे पर शादी की खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। कपल ने प्राइवेट जेट से उदयपुर के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट पर दोनों के चेहरे पर आई खुशी देखने लायक थी। फैन्स को यह जोड़ी परफेक्ट कपल लग रही थी। नुपुर की शादी के मौके पर कृति सेनन भी साथ थीं। बहन के लिए उनका प्यार और खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी। शादी की रस्में 11 जनवरी से शुरू होंगी, और तैयारियां जोरों पर हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


