जामताड़ा। जामताड़ा जिले की 15 होनहार छात्राएं 19वीं जूनियर राज्य स्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप – 2025 में हिस्सा लेने के लिए पूरे उत्साह और जोश के साथ चतरा रवाना हुईं। झारखंड राज्य खो-खो संघ द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 11 से 13 जुलाई तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित हो रही है। चयनित खिलाड़ी संत एंथोनी विद्यालय, ज्ञान रेनू विद्या निकेतन और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, जामताड़ा से हैं। खिलाड़ियों के प्रस्थान के मौके पर जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ. दुर्गा दास भंडारी ने छात्राओं को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और खेल के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करती हैं।
सेंट एंथोनी विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी ने खिलाड़ियों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की कामना की। वहीं ज्ञान रेनू विद्या निकेतन के निदेशक श्यामल मंडल ने खिलाड़ियों को मेहनत और लगन से खेल में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह और खेल शिक्षक अनीश रंजन भी बालिकाओं के साथ मार्गदर्शन देने के लिए चतरा के लिए रवाना हुए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now